जिससे मिले शिक्षा वो हमारा शिक्षक – उमेश पटेल…पुसौर , नंदेली एवं खरसिया में सेवा निवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


रायगढ़ | शिक्षक शब्द किसी सरकारी विभाग से बंधा हुआ कर्मचारी नहीं बल्कि वह हमारे आस – पास परिवेश में हर स्थिति और परिस्थिति में उपस्थित रहता है । पहली शिक्षक मां होती है , फिर पिता और समाज भी हमें शिक्षा देते हैं । स्कूल जाते हैं तो शिक्षक फिर कालेज में प्रोफेसर हमें शिक्षा देता है । इस प्रकार हमारे शिक्षक के रूप में पूरा परिवेश होता है । उक्त बातें शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्राम नंदेली बीच बस्ती मंदिर सांस्कृतिक मंच में सम्पन्न शिक्षक सम्मान

समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने सेवा निवृत्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहीमंत्री उमेश पटेल ने अपने अध्ययन काल में गुरुजनों के साथ हुए घटना का अनुभव भी उपस्थित जनों को सुनाया । इस अवसर पर उन्होंने कहा हम अपने शिक्षकों अर्थात् गुरुजनों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही आगे बढ़ते हैं , जीवन में सफल होते हैं । विदित हो कि खरसिया विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लाक खरसिया , पुसौर और रायगढ़ वर्तमान में कोतरा विकासखण्ड के अंतर्गत

आवासरत समस्त सेवा निवृत्त शिक्षकों को शहीद नंदकुमार पटेल द्वारा अपने राजनीतिक सेवाकाल से ही सम्मान करने की शुरूवात की गई थी , इस गौरवशाली परम्परा का निर्वहन आज पर्यंत जारी है । नंदेली में सेवा निवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल , पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष नागेन्द्र नेगी एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोतरा के अध्यक्ष बरनसिंह ठाकुर ने भी शिक्षक दिवस की शुभकामना देते हुए गुरुजनों के सम्मान में उद्बोधन दिया , वहीं सेवा निवृत्त शिक्षकों जगतराम पटेल दुलोपुर , युगेश कुमार द्विवेदी , लालाराम साहू एवं प्रो . मेदिनी नायक ने भी

गुरूजनों की महत्ता पर अपना – अपना अनुभव सुनाया सेवा निवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह के अवसर पर नंदेली में जिला पंचायत सदस्य अवधराम पटेल , जि.पं. सदस्य प्रतिनिधि दिलीप पटेल , घनश्याम पटेल , लक्ष्मीनारायण पटेल , सुदर्शन पटेल , जनपद सदस्य मनोज मालाकार , हेमसागर नायक राजेश पटेल , नवीन पटेल सहित भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि सरपंच , जनपद सदस्य एवं ग्रामीणजन की गरिमामय उपस्थिति रही । सेवा निवृत्त शिक्षकों का साल श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र से किया गया सम्मान ग्राम नंदेली बीच बस्ती सांस्कृतिक मंच पर कोतरा वि .ख . के आमंत्रित 168 सेवा निवृत्त शिक्षकों को साल श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र प्रदान कर कांग्रेस परिवार एवं उच्च शिक्षा मंत्री के साथ मिलकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया गया । कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोतरा एवं ग्राम पंचायत के संयोजन में सरपंच प्रतिनिधि सुदर्शन पटेल के कुशल व्यवस्थापक में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता भोजराम पटेल द्वारा किया गया ।

संगीतकारों ने गुरु महिमा एवं देश भक्ति का किया गुणगान..
सेवा निवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह के अवसर पर ग्राम नंदेली के संगीतकारों की टीम द्वारा गुरु महिमा एवं माता – पिता , ईश्वर के गुणगान पर गीत – संगीत की प्रस्तुति दी गई । वहीं स्वागत गीत और स्वरचित राष्ट्रभक्ति गीतों से गुरुवृंदों का स्वस्थ मनोरंजन किया गया । संगीतकारों को मंत्री उमेश पटेल द्वारा साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया । संगीत टीम में लालकुमार पटेल ( गायन ) , गोसाई राम साहू ( हारमोनियम ) , गजानंद मालाकार ( तबला ) , प्रेमचंद यादव ( बैजा ) , शिशुपाल सिदार ( नाल ) , खगपति मालाकार व गीतकार सोहन मानिकपुरी की सहभागिता रही ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This