अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट बनी ग्रामीणों का सहारा, तेन्दूमुड़ी में 43 लोग लाभान्वित

spot_img
Must Read

तेन्दूमुड़ी (धरमजयगढ़) रायगढ़ / दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट (एमएचसीयू) लगातार प्रभावी भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम तेन्दूमुड़ी के सामुदायिक मंच परिसर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 43 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इनमें 17 पुरुष एवं 26 महिलाएँ शामिल रहीं।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सामान्य स्वास्थ्य जाँच, रक्तचाप (बीपी) परीक्षण, आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। साथ ही, ग्रामीणों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक जानकारियाँ भी दी गई।

मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से डॉक्टर, नर्स एवं आवश्यक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित टीम नियमित रूप से गाँवों तक पहुँचकर लोगों को उनके घर के समीप ही स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करा रही है। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों एवं दूरस्थ क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार मिल रहा है और अस्पतालों तक लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता कम हो रही है।

शिविर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान केंद्रित रखा गया। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, नवजात शिशुओं तथा बच्चों की स्वास्थ्य जाँच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, दवाइयाँ एवं संतुलित पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की गई। गाँव में ही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होने से स्थानीय ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

अदाणी फाउंडेशन का उद्देश्य दूरस्थ एवं वंचित समुदायों तक स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका से जुड़ी गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ पहुँचाकर उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट इसी संकल्प का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के रूप में हुई शिनाख्त

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के...

More Articles Like This