एनएमएल तलईपल्ली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

spot_img
Must Read

घरघोड़ा | एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र का आयोजन किया गया, कोसल विहार आवासीय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख, एनएमएल तलईपल्ली उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर 7 जून से 20 जून तक आयोजित 14 दिवसीय योग कार्यशाला का भी समापन हुआ। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर योग शिक्षक विभांशु बंजारे को सम्मानित भी किया गया।

यह आयोजन कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस एवं मानसिक कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बांग्लादेश-नेपाल जैसा अराजकता का मॉडल भारत में नहीं चलेगा, डीप स्टेट की साजिश को लोकतंत्र कुचल देगा – वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़:- देश में हाल के दिनों में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिशों और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर वित्त मंत्री...

More Articles Like This