spot_img
Saturday, June 20, 2026

जयंत खेडुलकर का आकस्मिक निधन

spot_img
Must Read

रायगढ़। अनाथालय कॉलोनी, हंडी चौक निवासी स्वर्गीय एम. के. खेडुलकर के पुत्र जयंत खेडुलकर का आज प्रातः हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे।

स्वर्गीय जयंत खेडुलकर, सिविल लाइंस रायगढ़ में पूर्व में संचालित मोना बैग्स इंडस्ट्रीज के संचालक माधवराव खेडुलकर के ज्येष्ठ पुत्र थे। वे पत्रकार यशवंत खेडुलकर एवं विजयंत खेडुलकर के ज्येष्ठ भ्राता थे।

उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। अपने सरल, सौम्य एवं मिलनसार स्वभाव के कारण वे समाज में सम्मानित एवं लोकप्रिय थे।

स्वर्गीय जयंत खेडुलकर की अंतिम यात्रा आज सायं 5 बजे उनके निवास, अनाथालय कॉलोनी, हंडी चौक, रायगढ़ से निकलेगी तथा कयाघाट स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति। 🙏🏻

Latest News

अभियान संवेदना के तहत गुम बालिका मामले में कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता 17 वर्षीय बालिका सकुशल दस्तयाब…पत्थलगांव (जशपुर) से बालिका बरामद, बहला-फुसलाकर...

अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया “अभियान संवेदना” में महिला एवं बाल अपराधों...

More Articles Like This

error: Content is protected !!