योग दिवस पर योग मंदिर के तत्वाधान में विभिन्न जगहों पर योगा का आयोजन सामाजिक संस्थाएं भी ले सकती है योंग प्रशिक्षण का लाभ

spot_img
Must Read

रायगढ़ :- ओजस योग मंदिर के तत्वाधान में विभिन्न जगहों में योग प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में इस योग मंदिर की संचालिका श्रेया अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। देश के यशस्वी प्रधान मंत्री मोदी जी के शाश्वत प्रयासों से पूरे विश्व के 193 देशों में 21 जून के दिन सामूहिक योग किया जाता है। श्रेया ने कहा योग भारत की पुरातन जीवन शैली है । सनातन संस्कृति में योग मय जीवन शैली व्यक्ति के लिए सकारात्मक जीवन का स्त्रोत माना जाता है। व्यक्ति स्वयं से योग के जरिए जुड़ सकता है। योग दिवस के जरिए भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका हैं।पिछले एक दशक से ओजस योग मंदिर के ज़रिए योग के जरिए जन जागरण की दिशा में प्रयत्नशील है। योग दिवस के दिन ओजस योग मंदिर के तत्वाधान में हिंडाल्को,योग मंदिर,जिला कोर्ट रायगढ़,द मसल्स फैक्ट्री,NTPC लारा,पोस्ट ऑफिस में प्रातः एक घंटे का योगाभ्यास कराया जाएगा। आस पास के लोग इसमें शामिल हो सकते है। शहर की अन्य सामाजिक संस्थाएं भी योग दिवस के दिन योगा करना चाहते तो ओजस योग मंदिर इस सनातन कार्य में योग प्रशिक्षक उपलब्ध करा सकते है इस संबंध में अधिकृत जानकारी 7747007714/

7747007715 में संपर्क कर हासिल की जा सकती है

Advertisement Carousel
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बच्चों पर टॉपर बनने का दबाव न डालें, उनकी प्रतिभा को पहचानकर दें उड़ान : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

बच्चों पर टॉपर बनने का दबाव न डालें, उनकी प्रतिभा को पहचानकर दें उड़ान : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी बदलते...

More Articles Like This