वित्त मंत्री ओपी की पहल से बाल उद्यान जीर्णोद्धार के लिए मिली 46 लाख की स्वीकृति

spot_img
Must Read

रायगढ़ :- वार्ड क्रमांक 21 स्थित श्री राम कॉलोनी में बाल उद्यान जीर्णोद्धार हेतु वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ द्वारा 46 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस बहुप्रतीक्षित मांग के स्वीकृत होते ही वार्ड वासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। बजट पेश किए जाने के बाद असम के चुनावी दौरे में व्यस्त के बावजूद ओपी चौधरी आम जनता से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को पूरी शिद्दत से पूरा करते है। बाल उद्यान जिर्णोद्धार के लिए मिली इस स्वीकृति से स्थानीय जनता को कई लाभ होंगे। इससे वार्ड वासियों को स्वच्छ और हरा-भरा स्थान मिलेगा, जहां वे अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं साथ ही बच्चों को खेलने के लिए एक सुरक्षित स्थान मिल सकेगा । बाल उद्यान जिर्णोद्धार से बच्चों को खेलने के लिए एक सुरक्षित स्थान मिल सकेगा, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सकेगा। ओपी की।इस पहल से आस पास के वातावरण में सुधार होगा,वही वार्ड वासियों सहित आस पास के लोगों को शुद्ध हवा हासिल हो सकेगी। बाल उद्यान का जिर्णोद्धार होते ही स्थानीय निवासियों को हर दिन मेल मुलाकात हेतु एक साझा स्थान मिलेगा,जहां वे आसानी से एक दूसरे से मिल सकते हैं इससे सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This