spot_img
Friday, July 31, 2026

एसएसपी शशि मोहन सिंह के ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध स्क्रैप नेक्सेस पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, 9 वाहन और 140 टन स्क्रैप जब्त

spot_img
Must Read

उड़ीसा से पूंजीपथरा की ओर ले जाए जा रहे थे स्क्रैप, कोतवाली, जूटमिल और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

करीब 50 लाख रुपये का स्क्रैप और 1 करोड़ 10 लाख रुपये कीमत के वाहन जब्त, कुल 1.60 करोड़ रुपये की संपत्ति जप्त

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—अवैध कबाड़ और चोरी की संपत्ति के परिवहन में संलिप्त लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई

रायगढ़, 27 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस ने आज अवैध स्क्रैप परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से कबाड़ लोड कर पूंजीपथरा की ओर जा रहे 9 वाहनों को पकड़कर करीब 140 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया है। जप्त स्क्रैप की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये तथा वाहनों सहित कुल जप्त संपत्ति का मूल्य करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये आंका गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से ट्रक, माजदा और पिकअप वाहनों में अवैध स्क्रैप (लोहा, टीन, झड़ टुकड़े एवं मोटर पार्ट्स) लोड कर रायगढ़ जिले के गेरवानी और पूंजीपथरा क्षेत्र में लाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने साइबर थाना, कोतवाली और जूटमिल थाना पुलिस को हाईवे एवं अंदरूनी मार्गों पर नाकेबंदी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशानुसार जूटमिल पुलिस ने गढ़उमरिया उड़ीसा मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर तीन ट्रकों में लोड लगभग 85 टन स्क्रैप पकड़ा, वहीं कोतवाली और साइबर थाना पुलिस ने उर्दना के पास नाकेबंदी कर 6 अन्य वाहनों को पकड़ा, जिनमें लगभग 54 टन स्क्रैप लोड पाया गया।

पकड़े गए वाहन चालकों से स्क्रैप परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में वाहन चालकों द्वारा स्क्रैप को उड़ीसा से रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा और गेरवानी क्षेत्र में ले जाना बताया गया। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने और चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर थाना कोतवाली और जूटमिल में वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा 05 ट्रक, 03 माजदा और 01 पिकअप वाहन सहित कुल 139.5 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया गया है।

जूटमिल पुलिस की कार्रवाई में जप्त तीन ट्रक

सीजी 13 BH 8185 (25 टन्), सीजी 13 BA 3342 में (30 टन) सीजी 07 में (30 टन) अवैध कबाड़ 

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई में जप्त 6 वाहन-  

कोतवाली और साइबर थाने की टीम द्वारा पूंजीपथरा- रायगढ़ मुख्य मार्ग में उर्दना के पास नाकेबंदी कर 6 वाहनों को पकड़ा है जिसमें माजदा वाहन CG 13 AP 2652 (5 टन), 10 चक्का ट्रक OR 09 L 0175 (30 टन), पिकअप CG 13 AR 5783 (1.5 टन), माजदा वाहन OD 15 V 7853 (6 टन्‍), माजदा वाहन CG 13 AR 7550 (8 टन्‍), टाटा 14 चक्का OD 15 H 9541 (22 टन) स्कैप लोड पाया गया ।

उक्त संपूर्ण कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना साइबर, कोतवाली और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ के संग्रहण और परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। चोरी या अवैध संपत्ति के परिवहन में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।”*

आरोपी जिन पर कार्रवाई की गई-

1. उज्जवल कुमार सिंह, गया बिहार 

    2. मोहम्मद खालिद, नालंदा बिहार 

3. राणा सिंह, पिथौरा महासमुंद 

4. मनीराम, जैजेपुर जिला सक्ती 

5. युधिष्ठिर दास, अम्बाभौना जिला बरगढ़ उड़ीसा 

6. मोहनलाल सारथी, रेगड़ा रायगढ़ 

7. भूषण साह, बृजराज नगर झारसुगुड़ा उड़ीसा 

8. करतार सिंह, बरगढ़ उड़ीसा 

9. सुभाष कुमार मांझी, खम्हार जिला अंगुल ओडिशा

Latest News

आज शाम VC के जरिए सारंगढ़ शक्ति रायगढ़ जिले के महानदी के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ आपदा नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेंगे...

आज शाम VC के जरिए सारंगढ़ शक्ति रायगढ़ जिले के महानदी के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ आपदा नियंत्रण की...

More Articles Like This

error: Content is protected !!