जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण की नई कार्यकारिणी में…किरोड़ीमल नगर के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर पंचायत किरोड़ीमल के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष शर्मा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई

spot_img
Must Read

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इसी क्रम में नगर कांग्रेस कमेटी किरोड़ीमल नगर के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष शर्मा को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मनीष शर्मा लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान की है। पूर्व मे नगर कांग्रेस कमेटी किरोड़ीमल नगर के अध्यक्ष रहते हुए इन्होने नगरीय निकाय चुनाव में कॉंग्रेस पार्टी को जीत दिलाने मे अहम भूमिका निभाई एवं स्वयं नगरीय निकाय चुनाव मे पार्षद पद पर ऐतिहासिक मतों से विजयी होकर नगर पंचायत उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे उनके अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।

उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय कांग्रेसजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This