उमेश पटेल के करीबी किरण पण्डा को मिली रायगढ़ ग्रामीण कांग्रेस के ‘खजाने’ की चाबी…अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने सौंपी कोषाध्यक्ष की कमान

spot_img
Must Read

रायगढ़, 25 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के बाद, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने संगठन का विस्तार करते हुए जिले की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस नई टीम में युवा नेतृत्व और अनुभव का तालमेल बिठाते हुए किरण पण्डा को जिला कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। किरण पण्डा की इस नियुक्ति को लेकर सांगठनिक गलियारों में यह चर्चा आम है कि उन्हें कांग्रेस के कद्दावर नेता, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। उमेश पटेल के बेहद करीबी होने के साथ-साथ उन्हें जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के सबसे विश्वसनीय सहयोगियों में गिना जाता है। यही वजह है कि अध्यक्ष नेगी ने अपनी नई टीम में संगठन के सबसे भरोसेमंद चेहरे किरण पण्डा पर दांव खेला है। ज्ञात हो कि किरण पण्डा का सांगठनिक सफर काफी प्रभावी रहा है। वे इससे पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया के प्रभारी और जिला कांग्रेस में महामंत्री के रूप में अपनी सक्रियता दिखा चुके हैं। ग्रामीण अंचल में किरण पण्डा अपनी साफ-सुथरी छवि और मिलनसार स्वभाव के लिए लोकप्रिय हैं। लोगों की मदद करने की उनकी शैली और सरल व्यक्तित्व की वजह से युवाओं के बीच उनकी एक खास पहचान है। बिना किसी विवाद के संगठन के काम में जुटे रहना और कार्यकर्ताओं के बीच अपनी मजबूत पैठ बनाना उनकी सबसे बड़ी खूबी रही है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि किरण की राजनीतिक सूझबूझ भी जबरदस्त है और कांग्रेस संगठन के लिए सटीक रणनीति बनाने में उनका कोई सानी नहीं है। उनकी इसी रणनीतिक कुशलता और काम के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें अब बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है। किरण पण्डा को कोषाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा है। जानकारों का मानना है कि नगेन्द्र नेगी की इस नई टीम में किरण जैसे जमीन से जुड़े और ‘परफॉर्मर’ नेता के आने से रायगढ़ ग्रामीण इलाके में कांग्रेस आगामी चुनौतियों के लिए और अधिक मजबूती से तैयार होगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This