बजट 2026-27 कांग्रेस के अस्तित्व पर अंतिम कील-अशोक अग्रवाल…जनभावनाओं के अनुरूप ऐतिहासिक बजट से छत्तीसगढ़ में दिवाली सा माहौल

spot_img
Must Read

रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी के सह-प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने बजट 2026-27 को ऐतिहासिक,जनहितैषी एवं विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि यह बजट कांग्रेस के अस्तित्व पर अंतिम कील साबित होगा।जिस छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति और जीडीपी वृद्धि पर कांग्रेस के नेता लगातार प्रश्नचिन्ह लगाते रहे, उसी मजबूत आर्थिक आधार पर तैयार यह बजट प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के नेता जिस बजट की आलोचना कर रहे हैं,वही बजट आगामी 15 वर्षों तक कांग्रेस को सत्ता से और दूर करने का कार्य करेगा।प्रदेश की जनता अब भ्रम और तुष्टिकरण की राजनीति से आगे बढ़ चुकी है तथा विकास,पारदर्शिता और सुशासन की राजनीति को स्वीकार कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि इस बजट में किसान,युवा,महिला,श्रमिक, व्यापारी एवं मध्यम वर्ग सभी वर्गों के हितों का समुचित ध्यान रखा गया है।अधोसंरचना विकास,रोजगार सृजन,शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उद्योग विस्तार को प्राथमिकता देकर सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़ की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत की है।यही कारण है कि पूरे प्रदेश में इस बजट को लेकर दिवाली जैसा उत्साह और सकारात्मक वातावरण देखने को मिल रहा है।

अंत में अशोक अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुखिया आदरणीय विष्णु देव साय जी एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच,सशक्त नेतृत्व और जनहितैषी बजट के कारण आज पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक बजट से प्रदेश की जनता के मन में विश्वास और आशा का नया संचार हुआ है।भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अब दोगुने उत्साह और ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेगा तथा कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

विशेषज्ञों ने विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकारों, शिकायत निवारण की त्रिस्तरीय व्यवस्था, क्षतिपूर्ति प्रावधानों एवं विद्युत सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण...

More Articles Like This