spot_img
spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026

सेवा पखवाड़े में नगर पंचायत घरघोडा बह रही है उल्टी गंगा, तालाब से जलकुंभी निकालकर फेंक रहे सड़क में…नगर पंचायत की मौन स्वीकृति से उड़ रही है विष्णु के सुशासन में पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान की धज्जियां

spot_img
Must Read

रायगढ़। एक तरफ देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर से स्वच्छ भारत आरोग्य भारत का संदेश देने के लिए सेवा पखवाड़ा आयोजित किया गया है। भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी- कर्मचारी वर्ग जनहित में सफाई तथा अन्य कार्य कर रहे है। इसमे नगर पंचायत घरघोडा प्रशासन अपने ही ढ़र्रे में चलते हुए स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहा है, जिसमे स्वच्छता अभियान का बंटाधार एक तालाब से जलकुंभी निकालकर सड़क में बेतरतीब फेंक रहे है।

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

घरघोड़ा नगर पंचायत वार्ड 10 12 में दो तालाब एक दूसरे से जुड़े हुये मौजूद है जिसमें एक तरफ बगमुडा है जबकि दूसरा तालाब छोटेमुडा है। दोनों ही तालाब अगल-बगल में है।
वर्तमान में त्यौहार का सीजन है, पूजा पाठ का दौर आस्था स्वरूप चल रहा है।तालाब में घट स्थापना व मूर्ति विसर्जन किया जाता है। ऐसे में यहां बड़े स्तर में यहां जलकुंभियो की मौजूदगी से तालाब बदहाली झेल रहा है। इससे कई तरह की व्यवहारिक परेशानियां लोगों को उठाना पड़ रहा है

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011


जिसे देखते एक तालाब बगमुड़ा से जलकुंभी को हटाया जा रहा है। लेकिन उक्त तालाब से निकल गए जलकुंभियों को बगल में ही मौजूद छोटेमुडा तालाब व लैलूंगा रोड़ से जुड़े रेंगालबहरी मार्ग है उक्त मार्ग पर गर्ल्स हॉस्टल भी स्थित है वहां बेतरतीब तरीके से उक्त जलकुम्भी को फेंका जा रहा है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को जलकुंभियों के सड़ने से बदबू से जादोजत करना पड़ रहा है। देखा जा रहा है यह एक तरह से स्वच्छता अभियान के धज्जियां भी उड़ा रहा है। यह भी बताएं लाजमी होगा कि नगर पंचायत अपने ही कार्यों के चलते हमेशा से सुर्खियों में रहा है। इस बार स्वच्छता सेवा पखवाड़ा को ही नजरअंदाज करते हुए तो अभियान को मटियामेट कर रही है। इससे लोगों में नाराजगी भी है।

संख्या बल में भाजपा आगे, सासंद जिला भाजपा अध्यक्ष का गृह ग्राम फिर भी कर रहे है नजरअंदाज।

घरघोडा नगर पंचायत में इस बार काफी उलटफेर हुआ है हालांकि इससे पहले भी राजनीतिक उलटफेर हो चुका है। वहीं राज्य में भाजपा सरकार नप घरघोड़ा में भाजपा पार्षदों की अधिक संख्या होने तथा सांसद और जिला भाजपा अध्यक्ष के गृह क्षेत्र होने के बाद मौन रहना कही ना कही बताता है कि नपं के आगे नमस्तक है।

सीएमओ से पूरी जानकारी लूंगा- एसडीएम

घरघोडा में पदस्थापना हाल- फिलहाल में मुझे मिला है, यहां आए हुए कुछ ही दिन हुए तो इस पूरे प्रकरण पर मैं एक बार नगर पंचायत सीएमओं से चर्चा कर लेता हूं,पूरी जानकारी लेकर ही कुछ बता पाउंगा।

दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम घरघोडा

एक को मार कर दूसरे को बचाने का गलत तरीका- सोमदेव

एक तालाब को बचाने के नाम पर दूसरे तालाब को मृत करना यह गलत हैं। इस सम्बंध मेरे द्वारा अवकाश के बाद स्थानीय प्रशासन से मिलकर वस्तु स्थिति को उनके समक्ष रखूंगा।

सोमदेव मिश्रा, कांग्रेस नेता घरघोडा

नगर पंचायत के द्वारा कराया जा रहा है कार्य स्वच्छता के विपरीत है। जलकुंभियो के निपटान व अन्य व्यवस्था को कार्य योजना बनाकर किया जाना चाहिए। जलकुंभियों को अन्य तालाबो में पाटना भी गलत है। इस दिशा मे नगर पंचायत व प्रशासन से चर्चा की जाएगी।

सुनील सिंह ठाकुर, भाजपा नेता घरघोड़ा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की एक और कार्रवाई…12 चक्का ट्रक से 22.75 टन अवैध स्क्रेप कबाड़ जब्त, वाहन...

पूंजीपथरा पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर आरोपित चालक को न्यायालय किया गया पेश एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश...

More Articles Like This

error: Content is protected !!