spot_img
Sunday, May 31, 2026

एनटीपीसी तलईपल्ली में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत भव्य काव्य संध्या का आयोजन

Must Read

एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के तहत भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए ख्यातिप्राप्त कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कवि डॉ. विष्णु सक्सेना, दिनेश बावरा, रोहित शर्मा, विनोद पांडे एवं अल्पना आनंद ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को हास्य, व्यंग्य और भावपूर्ण रंगों से सराबोर कर दिया। उनके प्रभावशाली और मनमोहक काव्य पाठ ने श्रोताओं के बीच हिंदी साहित्य की समृद्ध परंपरा और महत्व को पुनः जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी तलईपल्ली ने सभी कवियों का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में हिंदी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी वह भाषा है जो पूरे देश को जोड़ती है और इसे उसका वास्तविक सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने हिंदी को सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और एकता का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर तिलोत्तमा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती संगीता सिंह भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में परियोजना के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी तथा उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और कवियों की

प्रस्तुतियों का आनंद लिया। काव्य संध्या ने न केवल हिंदी पखवाड़ा समारोह को विशेष बनाया बल्कि हिंदी भाषा की जीवंतता और व्यापकता का संदेश भी दिया। यह आयोजन हिंदी के प्रति सम्मान और गौरव की अनुभूति कराने वाला अविस्मरणीय अवसर साबित हुआ।

Latest News

वार्ड क्रमांक 32 फटहामुड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री का “मन की बात” कार्यक्रम

रायगढ़:- प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण वार्ड...

More Articles Like This

error: Content is protected !!