बांजीन पाली व विनोबा नगर में विधायक प्रकाश नायक के हाथो हुआ शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन

spot_img
Must Read


75 लाख की लागत से होगा निर्माण ,स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी बढ़ोत्तरी

रायगढ़ – स्थानीय विनोबा नगर मोदी नगर एवम बांजिन पाली में 75-75 लाख की लागत से निर्मित होने वाले शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक प्रकाश नायक के हाथो विधिवत पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया।उक्त निर्माण 6 माह की अवधि में पूरी की जानी है।गौरतलब हो कि शहरी प्राथमिक केंद्र का निर्माण 50 हजार की आबादी वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार के मद्देनजर किया जाता है। जहा इसमें लोगो को प्राथमिक उपचार के साथ ही डिलीवरी

,मरीजों की भरती से लेकर फिजियोथेरेपी की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी ।वही विधायक प्रकाश नायक ने बताया कि निश्चित तौर पर लोगो को इसका स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा साथ ही कई प्रकार के उपचारों को लेकर उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा। वही आज आयोजित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भूमिपूजन में विधायक प्रकाश नायक के साथ प्रमुख रूप से महापौर श्रीमती जानकी काटजू ,चंद्रशेखर चौधरी ,वसीम खान , रात्थु जायसवाल ,बबलू बारेठ ,श्रीमती नीलम रंजू सारथी ,स्वास्थ्य विभाग की टीम से सी एम् ओ एस एन केसरी ,डॉक्टर रवि बोहिदार , डॉ भावना महवार , डॉ राकेश वर्मा , डॉ योगेश पटेल , डॉ भानु पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दिवाली में रोशन हुआ बाजार, स्व सहायता समूह की महिलाओं को भी मिल रहा रोजगार…तीन दिनों के बाजार का ईडी और सीईओ ने किया...

दिवाली में रोशन हुआ बाजार, स्व सहायता समूह की महिलाओं को भी मिल रहा रोजगार तीन दिनों के बाजार का...

More Articles Like This