spot_img
spot_img
spot_img
Sunday, March 29, 2026

माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर क्रेडा सी.ई.ओ. का सरगुजा संभाग के जिला अंबिकापुर एवं सूरजपुर में ग्रामीण विद्युतीकरण योजना अंतर्गत स्थापित सोलर संयंत्रों का निरीक्षण

spot_img
Must Read

जिला सूरजपुर में चांदनी बिहारपुर क्षेत्रांतर्गत स्थापित सोलर संयंत्रों के निरीक्षण के दौरान बैट्रियों के खराब होने की शिकायत पर तत्काल दी बैट्रियों की स्वीकृति।
15 दिवस में नयी बैटरियॉ लगाकर संयंत्रों को कार्यशील करने के दिये निर्देश’’
भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सौर आधारित महत्तवपूर्ण योजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्रियान्वयन हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार की नोडल एजेंसी क्रेडा द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं क्रेडा अध्यक्ष माननीय भूपेन्द्र सवन्नी जी के मंशानुसार कार्यों की उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं इसमे जीरो टॉलरेंस नीति को फलीभूत करने का कार्य क्रेडा सी.ई.ओ.  राजेश सिंह राणा द्वारा सतत रूप से किया जा रहा है। इस जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत संयंत्रों के गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राणा द्वारा स्वयं ही ताबड़तोड दौरे किये जा रहे है। इसी की निरंतरता में राजेश सिंह राणा, सी.ई.ओं, क्रेडा द्वारा दिनांक 23.07.2025 को तड़के सुबह सरगुजा संभाग के अंबिकापुर जिलें के विभिन्न ग्रामों में जल जीवन मिशन योजना ,सौर सुजला योजना, इत्यादि योजनाओं के अंतर्गत

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

स्थापित सोलर संयंत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा जिला अंबिकापुर के ग्राम सितकालो में क्रेडा की पंजीकृत इकाई मेसर्स दुर्गेश सोलर द्वारा स्थापित 08 किलोवॉट ऑफ ग्रिड सोलर पॉवर प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि उक्त संयंत्र के माध्यम से आर.व्ही. विलेजों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संयंत्र की स्थापना की गई है। जिससे उनके घरों में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ती मिल रही है, एवं इससे हम बहुत खुश है। साथ ही उनके द्वारा क्रेडा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राणा एवं विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
अपने स्वास्थ्य की परवाह किये बिना क्रेडा सी.ई.ओ. ने किया सघन दौरा पूर्ण
गौरतलब है कि क्रेडा सी.ई.ओ. राणा की तबियत सरगुजा में स्थापित सौर संयंत्रों के के ताबड़तोड़ निरीक्षण के दरम्यान रात में बिगड़ गई थी, श्री राणा ने अपना इलाज किसी निजी अस्पताल में न कराकर अंबिकापुर के ही एक शासकीय अस्पताल आर.एस. डी.के.एस. में कराया। उन्होंने सुबह 05.40 बजे से सुबह 08 बजे तक अपना इलाज कराया एवं इसके उपरांत आधे घंटे का आराम कर अपने खराब स्वास्थ्य की परवाह किये बगैर ही स्वास्थ्य लाभ लेकर लक्षित समस्त स्थलों में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों का निरीक्षण कार्य पूर्ण किया। यह निश्चित रूप से क्रेडा के सभी षासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक प्रेरणा का एक स्त्रोत साबित होगा।
तत्पश्चात राणा द्वारा ग्राम सितकालो (खर्रापारा) में क्रेडा की पंजीकृत इकाई मेसर्स आर.बी.पी. द्वारा स्थापित 08 किलोवॉट ऑफ ग्रिड सोलर पॉवर प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि उक्त संयंत्र अकार्यशील है जिस पर वहॉ उपस्थित ग्रामीणों द्वारा क्रेडा सी.ई.ओ. से संयंत्र को कार्यशील करने का अनुरोध किया जिस पर श्री राणा द्वारा क्रेडा के अधिकारियों को निर्देशित किया की संयंत्र को यथाशीघ्र कार्यशील कर ग्रामीणों को प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया साथ ही संयंत्र को कार्यशील कर प्रधान कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया। जिला अंबिकापुर अंतर्गत स्थापित सौर संयंत्रों के निरीक्षण के दौरान पाये गये कमियों को दुरूस्त करने के लिए सम्पूर्ण प्रस्ताव 3 दिवस के भीतर क्रेडा के प्रधान कार्यालय को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश वहां उपस्थित क्रेडा के अधिकारियों को क्रेडा सी.ई.ओ. राणा द्वारा दिया गया, उक्त हेतु संबंधित क्षेत्रों के निवासियों को श्रीराणा द्वारा आश्वस्त किया गया कि उक्त संयंत्रों की खराबियों को शीघ्र ही ठीक करा लिया जायेगा।
इसके उपरांत श्री राणा द्वारा उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम सितकालो (खर्रापारा) में क्रेडा की पंजीकृत इकाई मेसर्स दुर्गेश सोलर द्वारा जल जीवन मिशन फेस-01 अंतर्गत स्थापित सोलर पेयजल संयंत्र का निरीक्षण किया गया, जिसमे क्रेडा द्वारा स्थापित सोलर पम्प कार्यशील पाया गया, किन्तु संयंत्र में लिकेज होने के कारण पानी बह रहा है। जिस पर वहॉ उपस्थित ग्रामवासी रौशन राम, शेर सिंह, दीना राम, अभिषेक लोहार, धनेश्वर द्वारा पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुचने की जानकारी दी गई, जिस पर श्री राणा द्वारा वहॉ उपस्थित क्रेडा के अधिकारियों को तत्काल संयंत्र में लिकेज की समस्या को सुधार कर प्रधान कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिये गये।
तदोपरांत सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा जिला सूरजपुर ओडगी विकासखण्ड अंतर्गत चॉदनी-बिहारपुर क्षेत्र के विद्युत विहीन ग्राम महारशॉप (पटेलपारा) में क्रेडा द्वारा स्थापित 04 किलोवॉट ऑफ ग्रिड सोलर पॉवर प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि उक्त संयंत्र के माध्यम से घरों में रात्रि के समय प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित हो रही है। साथ ही उनके द्वारा क्रेडा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राणा एवं विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
राणा द्वारा जिला सूरजपुर के ग्राम करौटी (इमलीपारा) में क्रेडा द्वारा स्थापित 10 किलोवॉट ऑफ ग्रिड सोलर पॉवर प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि उक्त संयंत्र के माध्यम से घरों में रात्रि के समय प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित हो रही है। साथ ही उनके द्वारा क्रेडा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए क्रेडा सी.ई.ओ. राणा एवं विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
तत्पश्चात श्री राणा द्वारा जिला सूरजपुर के ग्राम करौटी (गुल्लादनपारा) में क्रेडा द्वारा स्थापित 10 किलोवॉट ऑफ ग्रिड सोलर पॉवर प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि उक्त संयंत्र के माध्यम से घरों में रात्रि के समय प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित हो रही है।
इसके उपरांत राणा द्वारा जिला सूरजपुर के ग्राम कोलहुआ (खसपारा-02) में क्रेडा द्वारा स्थापित 10 किलोवॉट ऑफ ग्रिड सोलर पॉवर प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि उक्त संयंत्र के माध्यम से घरों में रात्रि के समय प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित हो रही है।

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

 राणा द्वारा निरीक्षण उपरांत वहॉ उपस्थित क्रेडा के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि क्रेडा के विभिन्न परियोजना अंतर्गत चल रहे कार्य जैसे- जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, सोलर हाई मॉस्ट संयंत्र , सोलर पॉवर प्लांट एवं अन्य संयंत्रों के स्थापना के दौरान सतत् स्थल निरीक्षण करते हुये निविदा के मापदण्डानुसार गुणवत्ता सुनिश्चित कराते हुये कार्य ससमय पूर्ण करावे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

मॉडिफाई साइलेंसर पर रायगढ़ पुलिस का विशेष अभियान — 11 वाहन पकड़े गए, साइलेंसर हटाकर की गई चालानी कार्रवाई

वाहनों में मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले युवकों और उनके अभिभावकों को एसएसपी ने कार्यालय बुलाकर दी गई कड़ी समझाइश अभियान...

More Articles Like This

error: Content is protected !!