होटल मेजबान संचालक अभियान से जुड़कर सुरक्षा के लिए लगाया सीसीटीवी, शहरवासियों से की अभियान से जुड़ने की अपील

spot_img
Must Read

रायगढ़, 10 जुलाई 2025 — राजापारा मोती महल मार्ग पर स्थित होटल मेजबान के संचालक मुबाशिर हुसैन ने आज दिनांक 10 जुलाई 2025 को बताया कि उन्होंने रायगढ़ पुलिस के “सीसीटीवी जागरूकता ” अभियान से प्रेरित होकर अपने होटल के बाहर दो सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं, जो सीधे सड़क पर फोकस करते हैं। मुबाशिर हुसैन ने बताया कि इन कैमरों से होटल की सुरक्षा तो बढ़ती ही है, साथ ही आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना भी संभव होता है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी की उपस्थिति से असामाजिक तत्व कुछ भी गड़बड़ी करने से हिचकिचाते हैं और यदि किसी आम नागरिक के साथ कोई घटना या दुर्घटना होती है तो पुलिस को जांच में तत्काल फुटेज मिल जाने से कार्यवाही में तेजी आती है।

संचालक मुबाशिर हुसैन ने रायगढ़ शहरवासियों से अपील की है कि वे भी इस अभियान से जुड़ें, अपने घर, प्रतिष्ठान, दुकान या संस्थान में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं और कम से कम एक कैमरा सड़क की दिशा में अवश्य फोकस करें, ताकि आसपास का जनसुरक्षा तंत्र मजबूत हो सके।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में रायगढ़ जिले में “सीसीटीवी जागरूकता” अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आम नागरिकों, व्यापारियों, होटल संचालकों और मोहल्लेवासियों से अपील की जा रही है कि वे अपने स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर सार्वजनिक स्थानों की निगरानी में सहयोग करें। इस क्रम में कई व्यापारी ने सड़क पर निगरानी के लिए कैमरे लगाए हैं, अभियान का उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण और शहर में सुरक्षा का वातावरण बनाना है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के रूप में हुई शिनाख्त

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के...

More Articles Like This