बच्चो के तोतलेपन का 38 वॉ निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न…दो दर्जन से अधिक बच्चो को मिला लाभ शब्दो मे आया सुधार

spot_img
Must Read

रायगढ़ 17 मई : नगर के मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला स्टेशन चौक रायगढ में तोतले बच्चों के 38 वें निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया था।शिविर 15 मई से 17 मई तीन दिवसीय था। अग्र बायोडाटा सेंटर समता कालोनी रायपुर के द्वारा निशुल्क लगाया गया था।

शिविर में 26 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। एक बच्चा मूक-बधिर होने से ईलाज नही करवा पाया। शिविर में 21 बच्चों ने भाग लिया सभी 21 बच्चों को शब्दों के सुधार का 100% लाभ मिला। कुछ बच्चों की आवाज का डेमो भी दिखाया गया।

इलेक्ट्रिक मिडिया ने जब अभिभावकों से आवाज ठीक होने के बारे में जानकारी चाही तो अभिभावकों ने बहुत खुश होकर कहा कि हम कल्पना भी नहीं कर सकते इतने कम समय में हमारे तोतले बच्चों की आवाज ठीक हो 

जाएगी। शिविर में रायगढ,शक्ति, चांपा के उम्र 4 साल से 17 तक सर्व समाज के बच्चों ने हिस्सा लिया। ट्युटर सत्यनारायण मित्तल ने अभिभावकों को 20-25 दिन प्रिंट लेख देकर घर पर बच्चे की प्रैक्टिस करने की सलाह दी तथा आवाज सुधारने के तौर तरिके भी बताए।

भगवान कृष्ण राधा जी की प्रतिमा के आगे दीप जलाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। नरेश कुमार अग्रवाल (अमलडीहा) के द्वारा सभी को बधाई देते हुए निशुल्क शिविर का समापन किया गया। शनिवार को शिविर समापन के अवसर पर सत्यनारायण (राईस मिल वाले), प्रमोद कुमार अग्रवाल, नरेश कुमार अग्रवाल,गोपाल अग्रवाल,जय भगवान अग्रवाल,मुकेश मितल कलानोरिया,सुरेश गोयल, नटवर लाल अग्रवाल उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के रूप में हुई शिनाख्त

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के...

More Articles Like This