चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई – शराब तस्कर गिरफ्तार, 7.44 लीटर अवैध शराब एवं बाइक जप्त

spot_img
Must Read

रायगढ़, 11 मई 2025।चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए कल मुखबिर सूचना पर एक तस्कर को रंगे हाथ मोटरसाइकिल पर शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से महुआ और देशी-विदेशी शराब कुल *7.440 लीटर अवैध शराब* तथा परिवहन में उपयोग की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अमित शुक्ला को मुखबिर से गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति नटवरपुर चौक स्थित दिल्ली चाट ढाबा के सामने शराब की अवैध आपूर्ति के लिए मोटरसाइकिल से पहुंचने वाला है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तत्परता से घेराबंदी की और संदिग्ध को मौके पर धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम *सरोज कुमार सिंह पिता जयप्रकाश सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बंगुरसिया*, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ बताया। उसकी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (CG 13 N 5062) की जांच करने पर हैंडल में टंगे झोले से पारदर्शी पन्नियों में पैक की गई *60 थैलियों में कुल 06 लीटर महुआ शराब, 04 पाव देशी प्लेन शराब एवं 04 पाव गोवा ब्रांड अंग्रेजी शराब* बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से कुल 7.440 लीटर शराब तथा परिवहन हेतु प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) व 59(क) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, आरक्षक शांति मिरी, नरेन्द्र भारद्वाज और जय सिंह सिदार की सराहनीय भूमिका रही।चक्रधरनगर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी को भी अवैध शराब बिक्री या परिवहन की जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के रूप में हुई शिनाख्त

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के...

More Articles Like This