spot_img
Monday, July 6, 2026

27% संविदा वेतन-वृद्धि के लिए, वित्त-मंत्री ओपी से आज फिर मिले पुसौर एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी

spot_img
Must Read

27% संविदा वेतन-वृद्धि के लिए, वित्त-मंत्री ओपी से आज फिर मिले पुसौर एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी

महिला नेतृत्व ने सौंपा ज्ञापन एवं दिवाली पूर्व मांग पूरी करने का किया निवेदन

19 जुलाई 2023 से एनएचएम कर्मचारियों को नहीं मिली है संविदा वेतन वृद्धि

मंत्री जी को कर्मचारियों की दिनों-दिन खराब होती आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति से कराया अवगत

रायगढ़:- विगत 14 महीनो से राज्य के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, वित्त-मंत्री, अन्य कैबिनेट मंत्री, सांसदों एवं विधायकों, को, डॉ अमित मिरी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में आवेदन/निवेदन करने के बाद, आज पुनः महिला एनएचएम कर्मचारियों के नेतृत्व में, पूर्वांचल के युवा चेहरे एवं नेता, विलिस गुप्ता के सहयोग से अपने विधायक एवं वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ सरकार को समस्त पुसौर एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा ज्ञापन सौपा गया।

छत्तीसगढ़ राज्य में 09 महीने से अधिक, सरकार की बागडोर संभालने के बाद भी इन एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्या जस की तस बनी हुई है। डेंगू, मलेरिया, सिकल-सेल स्क्रीनिंग, आयुष्मान-कार्ड, टीबी खोज अभियान, निरंतर 24 घंटे कार्य, डाटा एंट्री, अस्पताल से लेकर फील्ड तक के समस्त कार्य का संचालन इन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा पूरी तन्मयता से किया जा रहा है। कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद इन कर्मचारियों द्वारा सरकार के हर कार्यक्रम एवं योजनाओं में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया जा रहा है एवं राज्य को स्वास्थ्य की दृष्टि से एक समृद्ध राज्य की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि आज दिनांक तक, तत्कालीन सरकार द्वारा घोषित 27% संविदा वेतन वृद्धि एवं 18 सूत्रीय मांग उनकी पूरी नहीं की जा सकती है। आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्याम-बिहारी जायसवाल को सरगुजा प्रवास के दौरान भी इन एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि एवं १८ सूत्रीय मांगों के संबंध में ज्ञापन सौपा गया है।

आज के इस ज्ञापन कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से पुसौर एनएचएम की महिला साथी खुशबू प्रधान, अनीता यादव, नीलिमा शर्मा, ममता स्वर्णकार, पुरुष साथी डॉक्टर योगेश पटेल, राम साहू, राघवेंद्र बोहिदार तथा अन्य साथियों का एवं भाजपा मंडल प्रभारीयो का सहयोग रहा।

Latest News

इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा वृक्षारोपण कर मनाई गई स्वर्गीय नीलम टुटेजा की जयंती

रायगढ़ 5 जुलाई:- इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा क्लब की संस्थापक सदस्य स्वर्गीय नीलम टुटेजा की जयंती के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!