आज ऑडिटोरियम में होगा अग्र विधायक सम्मान समारोह का आयोजन

spot_img
Must Read

आज ऑडिटोरियम में होगा अग्र विधायक सम्मान समारोह का आयोजन

समाहरोह में बिलासपुर, अंबिकापुर और बसना विधायक होंगे शामिल

रायगढ़ / नगर में चल रही महाराजा अग्रसेन जयंती में इसवर्ष कल 1 अक्टूबर मंगलवार को अग्र समाज को गौरवान्वित करने वाले राजनीति में एक मुकाम हासिल करने वाले समाज के विधायकों का सम्मान समारोह रखा गया है। इसके लिए पूरे प्रदेश से बिलासपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल एवं बसना विधायक संपत अग्रवाल को आमंत्रित किया गया है। सम्मान समारोह कल शाम 6:00 बजे ऑडिटोरियम में रखा गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रायगढ़ अग्र समाज के सदस्य सुनील अग्रवाल (लेन्ध्रा), प्रदीप गर्ग, मुकेश मित्तल कलानोरिया जी जान से लगे हैं।

आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी प्रकाश निगानिया ने बताया की प्रदेश में अग्र समाज के तीन विधायक हैं जो इस वर्ष चुनाव जीत का निर्वाचित हुए हैं। यह विधायक शीर्ष पदों में पहुंचकर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। जिससे हमारा अग्रवाल समाज गौरवान्वित हो रहा है। इस हेतु प्रथम बैठक में ही विधायक सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। श्री अग्रसेन सेवा संघ और आयोजन समिति ने नगर के सभी अग्र बन्धुओ को इस सम्मान समारोह में अधिक से अधिक शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

रायगढ़: जिंदल स्टील लिमिटेड ने कर्मचारी सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने सुरक्षा कार्यक्रम...

More Articles Like This