संघ के शताब्दी वर्ष प्रवेश के मद्देनजर विजय दशमी उत्सव के एतिहासिक आयोजन हेतु तैयारी प्रारंभ

spot_img
Must Read

संघ के शताब्दी वर्ष प्रवेश के मद्देनजर विजय दशमी उत्सव के एतिहासिक आयोजन हेतु तैयारी प्रारंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 99 वर्ष पूर्ण कर शताब्दी वर्ष में करेगा प्रवेश

रायगढ़ :- रायगढ़ नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा विजय दशमी उत्सव,शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन की तैयारी के मद्देनजर आज शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में बस्ती संगम एकत्रीकरण का आयोजन किया गया। आयोजन में चार सौ स्वयंसेवक बंधु शामिल हुए स्वयं सेवकों के द्वारा शाखा एवं पथ संचलन का अभ्यास किया गया। यह बताना लाजमी होगा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपनी स्थापना के 99 वर्ष पूर्ण कर शताब्दी वर्ष में प्रवेश करेगा। शताब्दी वर्ष के मद्देनजर अपने नए स्वयंसेवक जोड़ने के अभियान के साथ साथ संघ आगामी 6 अक्टूबर 2024 अपरान्ह 3:00 बजे रामलीला मैदान में विजय दशमी उत्सव,शस्त्र पूजन के उपरांत पथ संचलन को एतिहासिक बनाने की तैयारियो में जोरो से जुटा हुआ है। पंथ संचलन की रूप रेखा पूर्व निर्धारित है।जिसके तहत पंथ संचलन रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर सभी मुख्य चौक चौराहों से होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त होगा। इस संबध की जानकारी नगर प्रचार प्रमुख अनिरुद्ध भट्ट द्वारा दी गई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

रायगढ़: जिंदल स्टील लिमिटेड ने कर्मचारी सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने सुरक्षा कार्यक्रम...

More Articles Like This