केआईटी कॉलेज के प्राध्यापक एवं कर्मचारी पूर्व विधायक विजय अग्रवाल से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया

spot_img
Must Read

केआईटी रायगढ़ के कर्मचारियों जो कि दस वर्ष पुराने वेतनमान पर कार्यरत है उनको विगत 22 माह से वेतन अप्राप्त है।

पूर्व विधायक ने कर्मचारियों की प्रार्थना को शासन प्रशासन तक पहुंचाने एवं उचित निराकरण जल्द से जल्द किए जाने का दिया आश्वासन

रायगढ़ ।स्थानीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के आई टी रायगढ़ के प्राध्यापक एवं कर्मचारी पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल से मिलकर अपनी सारी समस्याओं से अवगत कराते हुए उनकी प्रार्थना शासन प्रशासन तक पहुंचाने एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जल्द से जल्द कोई कदम उठाने हेतु निवेदन किया गया । विदित हो की केआईटी रायगढ़ के कर्मचारियों जो कि दस वर्ष पुराने वेतनमान पर कार्यरत है उनको विगत 22 माह से वेतन अप्राप्त है। यह इंजीनियरिंग कॉलेज शासन द्वारा प्रवर्तित छत्तीसगढ़ राज्य का एकमात्र इंजीनियरिंग कॉलेज है। विदित हो श्री विजय अग्रवाल रायगढ़ के पूर्व विधायक होने के साथ-साथ केआईटी रायगढ़ के पूर्व संचालक मंडल में शामिल रहे हैं, एवं उनके गौरवपूर्ण कार्यकाल में के आई टी के संचालन हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा चुके हैं।कर्मचारियों के साथ साथ वह इस संस्था से भी भली-भांति परिचित हैं। एक बार की उनकी अध्यक्षता में हुई संस्था की संचालक मंडल की बैठक में कर्मचारी हित में लिए निर्णयों के कारण यहां के कर्मचारियों का उन पर अत्यंत ही गहरा विश्वास आज तक बना हुआ है। आज उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनते हुए , श्री विजय अग्रवाल द्वारा उनके द्वारा कर्मचारियों की प्रार्थना को शासन प्रशासन तक पहुंचाने एवं उचित निराकरण जल्द से जल्द किए जाने का आश्वासन दिया गया जिससे संतुष्ट होकर संस्था के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों द्वारा उन पर अपना पुनः विश्वास जताते हुए उन्हें अपनी समस्याओं से रूबरू होने हेतु समय प्रदान किए जाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आर .एल.हॉस्पिटल में 27 सितबर को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध 

रायगढ़ :-गौशाला रोड स्थित डॉ आर .एल.हॉस्पिटल में मरीजों की जाँच एवं परामर्श के लिए पेट व लिवर रोग...

More Articles Like This