spot_img
spot_img
Wednesday, February 11, 2026

राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विभिन्न आयोजनो में शरीक हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी

spot_img
Must Read

रामलला की आरती उतारकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

कांग्रेस के विरोध पर कटाक्ष करते हुए ओपी ने कहा हर युग में धर्म अधर्म का मध्य होती है लड़ाई

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

550 साल बाद प्रभु श्रीराम को मिला अपना मंदिर :वित्त मंत्री ओपी चौधरी

आधा दर्जन आयोजनो में शरीक हो रवाना बजट की तैयारियों हेतु राजधानी हेतु रवाना हुए वित्त मंत्री ओपी

रायगढ़ 22 जनवरी:-राम प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में तैयारियो हेतु शहरवासी बीती रात से जी जान से जुटे हुए है। आजादी के बाद पहली बार बच्चा बच्चा राम रंग में रंगा नजर आया। शहर वासियों की अपार खुशियों में शरीक होने बीती रात ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी के रायगढ़ जाने की अधिकृत जानकारी सामने आई।शहर वासियों के इस बेहद खुशी के क्षण में शरीक होने वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपरान्ह रायगढ़ पहुंचे और गांधी गंज स्थित राम मंदिर मे राम लला की आरती में शरीक हुए। इस अवसर पर ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

बीती रात से शहर तैयारियों में रायगढ़ राममय दिखा। अपने आराध्य प्रभु श्री राम के जन्मस्थल पर उनके मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी हर कोई बना और बकायदा इस उत्सव में शामिल हुआ। हर घर सजा था मानों उनके घर श्रीराम आने वाले हों। वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने रामलला की आरती उतारी

राम मंदिर आयोजन के दौरान उन्होंने राम चरित मानस के सामने माथा टेका और उपस्थित जनमानस से कहा कि सतयुग हो या त्रेता युग या फिर द्वापर युग हर युग में धर्म अधर्म के मध्य लड़ाई जारी रही है आज कलियुग के दौरान राजनीति में भी धर्म अधर्म के मध्य लड़ाई जारी है।बुराईयों पर अच्छाईओं की लड़ाई हर युग की सच्चाई है। सद्गुणों और दुर्गुर्णों के मध्य सदैव द्वंद्व चलता रहा है ।लेकिन विजय सदा सच्चाई की होती है। हमारी सनातन संस्कृति भी यही कहती है कि धर्म- अधर्म, सद्गुणों-अवगुणों की लड़ाई युगों युगों से चलती आई है। त्रेता में राम-रावण, द्वापर में महाभारत जहां दुर्गुणों के प्रतीक के रूप में कौरव दिखाई देते हैं और सद्गुणों के प्रतीक के रूप में भगवान श्रीकृष्ण के नेतृत्व में पांडव दिखाई देते हैं। इसी तरह आज के वर्तमान में देखेंगे तो भी सद्गुणों और दुर्गणों में युद्ध चलता रहता है लेकिन हमारी संस्कृति कहती है सत्यमेव जयते। हमेशा सत्य की विजय होती है हमेशा असत्य के ऊपर सत्य की विजय होती है अधर्म के ऊपर धर्म की विजय होती है। अच्छा करने के लिए हमारी संस्कृति देश के हर व्यक्ति, हर समाज सहित पूरे देश को ताकत देती है। हर युग में जो कलियुग रहता है उस कलियुग में दुर्गुणों के रूप में हम से देख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि रामचरित मानस में कलियुग का वर्णन है। हर युग के दुर्गुण का वर्णन है। वही रामचरित मानस में कहा गया है कि नहिं कोउ अबुध न लच्छन हीना अर्थात लोग परस्पर प्रेम करते थे और वेदों में बताई नीतिनुसार अपने धर्म का पालन करते थे। रामराज्य की परिकल्पना भी की गई जिसमें स्पष्ट रूप से रामराज्य का स्वरूप है आज के समय में हम सभी के लिए प्रासंगिक है कि रामराज्य के तत्वों को अर्थात श्रेष्ठ शिक्षा हो, श्रेष्ठ स्वास्थ्य व्यवस्था हो, संस्कृति के प्रति सम्मान हो इस तरह के बिंदुओं को लेकर हम आगे बढ़ें। सत्ता में बैठे हुए लोगों के लिए एक आम जनमानस के लिए समाज में कोई भी भूमिका निभा रहे लोगों के लिए रामचरित मानस एक बहुत बड़ी प्रेरणा है। भगवान श्रीराम के आदर्श से उनके मर्यादा पुरुषोत्तम चरित्र से हम सभी लोग प्रेरणा लें और अपने खुद के जीवन में आगे चीजों को अच्छा करें। समाज और देश को आगे बढ़ाने में समर्पित भाव से कार्य करें। शहर वासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि वैभवशाली भारत के निर्माण हेतु हम सभी मिलकर कार्य करेंगे। विश्व गुरु बनाने की दिशा मे सभी का योगदान आवश्यक है। गांधी गंज स्थित श्रीराम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के बाद वे श्याम रसोई में गए जहां पिछले एक बरस से जरूरत मंदो के लिए निःशुल्क भोजन के व्यवस्था की जाती है वित्त मंत्री ओपी ने श्याम रसोई के आयोजको की सराहना करते हुए पीड़ित मानव की सेवा हेतु श्याम रसोई का यह योगदान भुलाया नही जा सकता। इसके बाद वे
सुभाष चौक में आयोजित आयोजन में शरीक हुए इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल भाजपा नेता गौतम अग्रवाल गुरुपाल भल्ला विवेक रंजन सिन्हा सुरेश गोयल दीपेश सोलंकी कोशलेश मिश्रा मुक्तिनाथ बबुआ सहित पार्टी संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। सुभाष चौक के बाद वित्त मंत्री ने बूढ़ी माई मंदिर में माथा टेका फिर वे अघरिया सदन में अघरिया महिला संगठन द्वारा आयोजन राम चरित्र मानस पाठ के आयोजन में शरीक हुए। शक्ति गुड़ी चौक विकास नगर कोतरा रोड में आयोजन में शरीक हुए।

प्रदेश-देश ही नहीं पूरी दुनिया हो गई है राममय : ओपी चौधरी
कार्यक्रम खत्म होने के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया से कहा कि पूरी दुनिया, पूरा हिंदुस्तान राममय हो गया है। यह सभी के लिए गौरव का क्षण है हम सब के आत्मिक संतुष्टि का क्षण है। सनातन संस्कृति एवं राम जी के संदेश में ऐसी शक्ति है जो पूरी दुनिया को सच्चाई और अच्छाई रास्ता दिखाती है। पूरी दुनिया जब इस संस्कृति का अनुशरण करने लगेगी तो न तो ग्रीन हाउस इफैक्ट होगा न विश्व युद्ध होगा न ओजोन परत का क्षरण होगा और धरती के सस्टेनेबल डेवलमेंट की बात औज वेल्टर्न कॉन्सेफ्ट के तहत की जाती है वह हमारे संस्कृति के मूल जड़ों में है। इसलिए हम पर्वत पूजन, वृक्ष पूजन इन सभी के लिए करते हैं। राम जी का जीवन दर्शन सभी समाज की आपसी सामंजस्य बनाकर साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं उनके प्रेरणा दाई जीवन से पूरे विश्व में
विश्व बंधुत्व के भावना का संचार होता है। राम दर्शन के आत्मसात कर पूरी दुनिया आगे बढ़ सकती हैं। ऐसे प्रभु राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा उनके जन्मभूमि अयोध्या मे होना सभी के लिए गर्व की बात है।
प्रभु श्री राम के वनवास से आने के बाद दीवाली मनाई गई थी लेकिन आज का दिन उससे बड़ा है। 550 साल से भगवान श्री राम तंबू में तो कभी किसी रूप में रहने को मजबूर थे। आज हम सभी के लिए सुखद क्षण है कि हमारे संस्कृति के पुरोधा हमारे आराध्य भगवान श्रीराम अपनी जन्मभूमि के मंदिर में विधिवत स्थापित हुए हैं।

देश ही नहीं पूरे प्रदेश में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अद्भुत वातावरण है। मैं आज सुबह रायपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रायगढ़ आया हूं इससे पहले कल रात में राजधानी में भव्य कार्यक्रम हुए और लगातार हो रहे हैं। भगवान श्रीरामचंद्र जी के प्रति जो लोगों की आस्था है उसे वर्षों नहीं सदियों से कुचला जा रहा और आज लोगों की आस्था बता रही है कि वह कितने आराध्य है यह अकल्पनीय है। छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है मां कौशल्या की भूमि है, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भगवान श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांचा हैं। इसी कारण हमारे राज्य में भांचा के पैर स्पर्श करने में मान्यता है जबकि अन्य राज्य इसका अनुशरण नही करते। प्रदेश में भगवान श्री राम के जीवन दर्शन से जुड़े पक्षों को जनमानस के आमने लाते हुए पर्यटन की दृष्टि से जोड़ने का प्रयास सरकार करेगी। प्रदेश को सांस्कृतिक राजधानी बनाएंगे।

आज के दिन किसी राजनीतिक टिप्पणी में शामिल नहीं होना चाहता पर यह दुखद है कि भगवान राम की मूर्ति, राम वनपथ गमन के नाम पर कई तरह के भ्रष्टाचार हुए। इस भ्रष्टाचार से मुक्त करते हुए हम लोग एक अच्छे गर्वनेंस के साथ सभी लोग मिलकर छत्तीसगढ़ में पर्यटन और अन्य विकास करेंगे। कुछ लोग भगवान के अस्तित्व को नकारते हुए शपथ पत्र दिया करते थे आज रामजी के अयोध्या जाने से मना करते हैं फिर कभी अचानक मंदिर में पहुंच जाएंगे, अचानक जनेऊ दिखाने लग जाएंगे। तो इस तरह के ढोंग की राजनीति का भारत के समाज में, भारत के जनमानस में, भारत की राजनीति में कोई स्थान नहीं है। यह बात सभी को समझना चाहिए कि भारत के सनातन संस्कृति के खिलाफ जो बात करेगा उसे जनता स्वीकार नही करेगी ।

ओपी ने पहना राम नाम लिखा भगवा कुर्ता

राम लला की आराधना के लिए वित्त मंत्री रायगढ़ विधायक ने भगवा रंग का विशेष परिधान पहना था जिसमे जय श्री राम लिखा हुआ था। चुनाव प्रचार के दौरान भी सनातन संस्कृति से जुड़ा भगवा कुर्ता पहना।छत्तीसगढ़ की संस्कृति में राम भक्ति के लिए शरीर में राम नाम का गोदना करवाए जाने की भी परिपाटी है। अपने अपने आस्था के अनुसार वस्त्र धारण कर भक्ति की जाती है। वित्त मंत्री ओपी का यह कुर्ता जनचर्चा का विषय रहा।

बच्चो के साथ फोटो खिंचाई

दौरा हो या निरीक्षण ओपी स्कूली बच्चों सहित छोटे बच्चो के पास जाना नही भूलते वे बच्चो का उत्साह वर्धन करते है और उनसे संवाद कर उन्हे प्रेरित भी करते है बच्चो द्वारा सेल्फी खिचाए जाने के आग्रह को ओपी नही ठुकराते यही वजह है कि वे महिलाओ यूवाओ के साथ बच्चो की भी पसंद बने हुए है।

पीड़ित मानव की सेवा हेतु श्याम रसोई के कार्यों की ओपी ने की सराहना

राम मंदिर मे पूजा अर्चना के बाद वित्त मंत्री बाजू में ही श्याम रसोई पहुंचे और प्रतिदिन निःशुल्क वितरित होने वाले भोजन की सराहना करते हुए कहा युवा श्याम प्रेमियों का यह कार्य पीड़ित मानव की सेवा के लिए सराहनीय है। विदित हो कि एक साल पहले 101 युवा श्याम प्रेमियों द्वारा श्याम रसोई की शुरुवात की गई जिसमे प्रतिदिन 250 से 300 लोगो के मध्य दोपहर का भोजन निःशुल्क वितरित किया जाता है। भोजन वितरण के पहले राम मंदिर में भोग लगाया जाता है।

गांधी गंज स्थित राम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी सुभाष चौक शक्ति गुड़ी चौक बुढ़ी माई मंदिर कोतरा रोड चुना भट्टा के पास कोतरा रोड राजीव नगर कसेर पारा बंगला पारा कॉलोनी अटल चौक में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जिंदल फाउण्डेशन जेपीएल तमनार द्वारा ’विशाल नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर’ का आयोजन…परियोजना ’दृष्टि’ से 101 दृष्टिबाधितों को नवदृष्टि का समर्पित प्रयास  

तमनार -जिंदल फाउण्डेशन जेपीएल तमनार अपने सामाजिक सरोकार निर्वहन अंतर्गत क्षेत्र में बेहतर वातावरण निर्माण के लिए सदैव प्रतिबद्ध...

More Articles Like This

error: Content is protected !!