युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा पहुँचे रायगढ़ हुआ ऐतिहासिक स्वागत लोकसभा चुनाव की तैयारियों की ली ब्लॉक स्तरिय बैठक

spot_img
Must Read

रायगढ़ – आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर एवं केन्द्र की मोदी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा चुनाव पूर्व प्रतिवर्ष 2 करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के वादाखिलाफी के विरूद्ध देश भर के लाखों बेरोजगार युवाओं की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने रायगढ़ जिला का दौरा किया। बता दें युवा कांग्रेस

 प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के रायगढ़ आगमन होते ही रायगढ़ युवा कांग्रेस रायगढ़ शहर अध्यक्ष आशीष जायसवाल,संगठन के प्रभारी आशीष यादव के नेतृत्व एवम अन्य युवा सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के रायगढ़ प्रवेश करते ही बाजे गाजे,आतिशबाजी, बाइक रैली,फोरविलर की लंबी कतार के साथ उनका जमकर स्वागत सम्मान किया गया,रायगढ़ शहर का मंजर उस वक़्त देखने लायक रहा,जब युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का रायगढ़ शहर में प्रवेश हुआ,इस तरह से आतिशी स्वागत को देख प्रदेश अध्यक्ष भी अभिभूत हुए,औऱ स्वयं बाईक चला कर काफिले के साथ बैठक स्थल जिला कांग्रेस कमेटी पहुँचे, जहाँ जिला उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता,जिला महासचिव तरुण गोयल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश पांडे, एवं जिला प्रभारी आकाश मिश्रा विशेष तौर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद रहे, अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के द्वारा जिले के सभी ब्लॉक के युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भेंट मुलाकात किया गया है। रायगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में रायगढ़ शहर,जूटमिल चक्रधरनगर,एवं पूर्वांचल की बैठक हुई, तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष पुसौर रवाना हुए जहां पर पुसौर और सरिया ब्लॉक के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक लिए लिए, पुसौर ब्लॉक के मुख्य चौक बोरोडीपा में युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू एवं वेद चौहान के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जिसके बाद कार्यक्रम स्थल ग्राम ओडेकेरा पहुँचे जहाँ प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में युवाओं के साथ “रोजगार दो न्याय दो ” कार्यक्रम पर चर्चा हुई, वहीं उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने

 अपने युवा साथियों को लोकसभा चुनाव में जमीन में आकर कार्य करने हेतु चार्ज किया, एवँ रोजगार दो न्याय दो अभियान के तहत मिस कॉल करा विरोध दर्ज कराए जाने का कार्य निरंतर किया जाए, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कांग्रेस के अन्य प्रमुख नेताओं की भी उपस्थिति रही हैं, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल शुक्ला, जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री विकास शर्मा,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ट अध्यक्ष संजय देवांगन,महामंत्री मनीष देवांगन,सौरभ अग्रवाल मौजूद रहे,जिसमें मुख्य रूप से भारत जोड़ो न्याय यात्रा और रोजगार दो न्याय दो पोस्टर लांच कर अभियान की शुरूआत की गई युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में युवा कांग्रेस ब्लॉक के अध्यक्ष शुभम सिंह,जिला उपाध्यक्ष दिन निराला ,उपाध्यक्ष रितेश तिवारी,अखलाक खान, सचिव युसु यादव जिला महासचिव शिव चौहान,मीडिया संयोजक नितेश ठेठवार,जिला महासचिव अजय पटेल,सचिव विकास चौधरी, सचिव अरविंद नाथ,सचिव लक्ष्मी पाइक , जिले एवं ब्लॉक के अन्य पदाधिकारी हजारों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आईजी राम गोपाल गर्ग ने थाना चक्रधरनगर का किया औचक निरीक्षण, थाना चक्रधरनगर की व्यवस्थाओं और ऑनलाइन रोजनामचा एंट्री की किये सराहना

आईजी राम गोपाल गर्ग ने किया जिला पुलिस रायगढ़ का निरीक्षण पुलिस कार्यालय के कामकाज की शाखावार समीक्षा, दिए जरूरी...

More Articles Like This