spot_img
spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026

त्रिभुवन महिला समिति एवम पंखुड़ी ग्रुप के तत्वाधान में सामुहिक तुलसी विवाह संपन्न

spot_img
Must Read

कंचन पांडेय ने कहा आने वाली पीढ़ी को संस्कार संस्कृति का पाठ पढ़ाने सामूहिक तुलसी विवाह का आयोजन

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

राजीव नगर में निरंतर छः सालो से निकलती है बारात

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

रायगढ़:- त्रिभुवन महिला समिति एवम पंखुड़ी ग्रुप के तत्वाधान में राजीव नगर दूध डेयरी गली नंबर एक से बैंड बाजे के साथ धूम धाम से जब तुलसी माता के लिए बारात निकली तो हर कोई आश्चर्य चकित रह गया। पंखुड़ी ग्रुप की सक्रिय सदस्य कंचन पांडेय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि तुलसी विवाह का यह छठवां सामूहिक आयोजन है। आपसे में समिति से जुड़ी महिलाए अपने अपने घर की पूजा संपन्न करने के बाद सामूहिक रूप से तुलसी विवाह में शामिल होती है। कंचन पांडेय ने बताया विवाह का यह आयोजन दो दिवसीय होता है और पारंपरिक तौर तरीके से एक दिन मेहंदी की रस्म होती है और अगले दिन बकायदा दूल्हे के बरात निकलती है जिसमे सभी महिलाए पुरुष बच्चे शामिल होते है। तुलसी विवाह देव उठने का शंखनाद भी होता है। देव के उठते ही शुभ कार्य विवाह गृह प्रवेश मुंडन जैसे कार्य शुरू हो जाते है जो आगामी आठ महीनों तक लगातार जारी होते है। तुलसी माता सालिक राम का विवाह सम्पूर्ण मानव जाति के लिए विवाह का एक संदेश माना जाता है। सामूहिक तुलसी विवाह के जरिए आने वाली पीढ़ी में संस्कार संस्कृति जागृत करते हुए उन्हें रीति रिवाज से अवगत कराना है। राजीव नगर स्थित दूध डेयरी के पास गली नंबर स बारात वर पक्ष के यहां से वधु के निवास के लिए निकली । वर पक्ष के माता पिता लाली मेहर कौशल मेहर थे। वर पक्ष के यहां से निकली बारात में सैकड़ों महिलाए पुरुष बच्चे परंपरागत नए वस्त्र पहन कर बराती बनकर शामिल हुए। बैंड बाजे गाजे बाजे के साथ निकली यह बरात वधु पक्ष के माता पिता मोनिका सोनी एवं विनोद सोनी के निवास पहुंची। वधु के निवास मे बारातियों का परंपरा गत तरीके से द्वार चार स्वागत किया गया। घर को रंगोली दिए से सजाया गया था। तुलसी माता को शगुन की हल्दी चढ़ा कर महिलाओ ने एक दूसरे के गालों में हल्दी भी लगाई। विवाह के एक दिन पहले वधु के मेहंदी लगाए जाने की परंपरा है। तुलसी विवाह के एक दिन पूर्व दोनो समितियों ने मेहंदी की रस्म भी रखी थी।जिसके तहत वधु के निवास पर महिलाओ ने एक दूसरे को मेहंदी भी लगाई। पंखुड़ी ग्रुप से जुड़ी सदस्य उर्मिला सोनी ,सीता बरेठ ,संतोषी दास ,अनुराधा सिन्हा,जानवी गुप्ता ,पुष्पलता पटवा ,चित्रा पंडा,जानकी गवेल, अनू श्री थवाईत,आकांक्षा ठेठवार, किरण सोनी,सपना शर्मा,पुष्पा शर्मा,काजल शुक्ला,नंदिनी यादव,पायल सोनी,पूर्णिमा,प्रतिमा यादव,रामेश्वरी,नीता,श्वाती सिदार,संतोषी,शैली,लक्ष्मी,मनीषा सहित त्रिभुवन महिला समिति से जुड़ी मोनिका सोनी, लाली मेहर, शारदा यादव, श्याम साहू, सरिता यादव, गुरुवारी साहू, पालकी साहू, मथुरा साहू, कमला आदित्य, भागमती यादव, मीना गबेल,राधा यादव, सुनीता यादव,लक्ष्मी यादव,मंगली चौहान, रीता यादव, प्रभावती सिदार,नंदिनी चौहान, उत्तरा निषाद,लक्ष्मी यादव,भवानी यादव, दीपिका ललित साहू विनोद सोनी, कैलाश मेहर, गोकुल यादव, संतोष साहू मौजूद रहे।

सामुहिक तुलसी विवाह के जरिए वाली पीढ़ी को संस्कृति का संदेश:- कंचन पांडेय

पंखुड़ी ग्रुप से जुड़ी कंचन पांडेय ने कहा सामूहिक तुलसी विवाह का यह छटवा आयोजन है। इस आयोजन के जरिए आपस में महिलाओ में संस्कृति तालमेल के साथ साथ आने वाली पीढ़ी को संस्कारों एवं संस्कृति से अवगत कराना है

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जरूरतमंदों की सेवा बना जन्मदिन का संकल्प, युवा कांग्रेस ने अस्पताल में किया फल वितरण…उस्मान बेग के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने की विधायक...

घरघोड़ा - धर्मजयगढ़ क्षेत्र के लोकप्रिय, सरल एवं जनसेवा के प्रति समर्पित विधायक लालजीत सिंह राठिया के जन्मदिन के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!