दिव्य शक्ति का एक अनुपम पहल लड्डू गोपाल का अद्भुत श्रृंगार…

spot_img
Must Read

रायगढ़ / रायगढ़ शहर के बहुचर्चित संस्थानों में से एक दिव्य शक्ति की अध्यक्ष ने बेलाधुला मोहल्ले की दो लड़कियों से पहले अपने ही घर में लड्डू गोपाल का श्रृंगार कुछ सीमित सामग्रियों के साथ ही करवाया , उसके बाद कविता बेरीवाल ने अपने घर पर ट्रायल करवाया जब उन्हें पसंद आया तो फिर स्थानीय मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में लड्डू गोपाल के साथ-साथ हिंदू धर्म के अनेक देवी देवताओं का श्रृंगार करना सिखाया , यह कार्यशाला 5 ,6 और 7 नवंबर को नि शुल्क रखा गया। जिसमें शहर के बहुत सारे महिलाओं ने अपने लड्डू गोपाल का ही नहीं वरन कई देवी देवताओं का सिंगार करवाकर उनकी ख़ुशी का ठिकाना न था क्योंकि पीतल के भगवानजी किसी के घर में 20 साल पुराने हैं तो किसी के घर में 30 साल पुराने , इस वजह से उनके मुख् का श्रंगार उतर चुका था


विदित हो दिव्य शक्ति संस्था की ओर से लगातार ही युवतियां को अलग-अलग प्रकार के कला सिखाए जा रहे हैं। इसी नेक कार्य की ओर एक सुंदर और यूनिक कला खुद अध्यक्ष ने लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए सिखाया , आने वाले समय में शहर में यह कार्य बड़े स्तर पर किया जाएगा शहरवासियों को इसका लाभ भी मिलेगा। दिवाली त्योहार के समय अपने आराध्य को सजाने के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प दिव्य शक्ति ही द्वारा दिया गया है।

लड्डू गोपाल को सजाने के लिए बड़े शहरों जैसे वृंदावन जयपुर से बुलाया जाता था जो बहुत ही अधिक महंगा पड़ता था और एक सीमित समय के लिए ही वे लोग आते थे और लंबा इंतजार भी करना पड़ता था। इन सभी तमाम प्रकार की समस्याओं को देखते हुए दिव्य शक्ति स्थानीय लड़के लड़कियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिलवाकर तैयार कर रही है , लड्डू गोपाल का श्रृंगार देखते ही बन रहा है एक सिंपल सी प्रतिमा को विभिन्न रंगों से सजाया गया । बहुत जल्द ही शहर में इच्छुक व्यक्तियों के लिए यह सुविधा एक बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराई जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस...

More Articles Like This