spot_img
Monday, June 29, 2026

बड़ी खबर…एक पखवाड़े में ही शहर के भीतर चार बड़ी वारदात…क्या कोतवाल से नही संभल रही कोतवाली…बदमाशों के दिल से पुलिस का खौफ हुआ दूर..आखिर क्यों हो रही रायगढ़ पुलिस की किरकिरी..पढ़िए पूरी ख़बर…

spot_img
Must Read

रायगढ़ / रायगढ़ शहर में महज 15 दिन के भीतर चार बड़ी वारदातें हुई है। सभी घटनाएं कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत है।

मंगलवार दोपहर लगभग 12:30 बजे दरोगापारा की रहने वाली वृद्ध महिला जो मार्केट की तरफ आ रही थी। ठीक रूपेंद्र पटेल अस्पताल के सामने चार लड़कों ने महिला को रोक कर किसी बात पर सम्मोहित किया फिर कहा कि तुम्हारे ऊपर किसी प्रकार का खतरा मंडरा रहा है। तुम जो भी सोने के गहने पहनी हो उसे उतारो, कान की बाली, अंगूठी, सोने की चेन, लगभग 2 लाख के जेवरात थे। महिला ने अपने जेवरात उन बदमाशों को दे दिए इसके पहले महिला कुछ समझ पाती, वो तत्काल रफू चक्कर हो गए थे। मौके की नजाकत को देखते हुए तत्काल ही कोतवाली को इस घटना की सूचना दी गई। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे जहां आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज की खोजबीन की जा रही है।

विदित हो कि, एक बार फिर पुलिस विभाग सुस्त नजर आ रही है। चोर, डकैत, गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद है जो बिना डरे हुए किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।चाहे वह रात के अंधेरे में हो या दिन के उजाले में शहर के व्यस्ततम चौकों में यह घटनाएं लगातार हो रही है। चाहे उठाई गिरी या मारपीट हो या फिर बैंक डकैती रायगढ़ शहर इस मामले में अब नंबर वन पर चल रहा है। शहर के कई नामचीन आदतन अपराधियों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिसमें साफ तौर पर यह कहा जा सकता है कहीं ना कहीं पुलिस विभाग की नाकामी देखी जा सकती है।

कुछ वर्षों से शहर में शराब के अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर फूल फल रहे हैं। हर गली मोहल्ले में खुले आम बिक रहे हैं। कई नशीली पदार्थ, इंजेक्शन, नशीली सिरप आपको मिल जाएंगे, बड़ी तादाद में युवा वर्ग इसका सेवन कर कई गलत कामों को कर रहे हैं। जिसे जानकर भी पुलिस विभाग चुप्पी साधे हुए हैं जिसका खामियाजा आज रायगढ़ शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

बहरहाल…शहर में लगातार हो रही वारदातों को लेकर अब पूरे प्रदेश में चर्चाएं होने लगी है।अगर बीते दो सालों की बात करें तो रायगढ़ पुलिस लॉ एंड ऑर्डर के मुआम्ले में बेहतरीन परफार्मेस दे रही थी।लेकिन फिलवक्त रायगढ़ पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Latest News

राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह पर स्कूल में हुआ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन जेपीएल में मनाया जा रहा सुरक्षा सप्ताह

29 जून रायगढ़। जिंदल पाॅवर तमनार में राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान...

More Articles Like This

error: Content is protected !!