विदेशी मेहमानों को लुभाने के चक्कर में…अपने ही लोगों के आसियानों पर पीएम ने चलवाया बुलडोजर…सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया…

spot_img
Must Read

दिल्ली / देश की राजधानी दिल्ली में g 20 महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें महीना भर से दिल्ली को दुल्हन की तरह से सजाया जा रहा है रंग रोगन, साफ सफाई, का काम बड़ी तेजी से किया जा रहा था। हजारों पुलिस बल छपे छपे पर तैनात किए गए हैं। जिसमें हजारों की संख्या में विदेशी मेहमान जी-20 सम्मेलन में आए हुए हैं।

विदित हो कि, आए हुए विदेशी मेहमानों को लुभाने और अपनी झूठी शान को बताने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ही लोगों के घरों पर बुलडोजर चलवा दिया हजारों लोग सड़क पर आ गए। जिन्हें खुले आसमान के नीचे रात गुजारने और दिनभर सड़कों पर धक्के खाने के लिए छोड़ दिया गया है। छोटे-छोटे बच्चों को लेकर लोग सड़कों पर आपको नजर आ जाएंगे, यह वही पीएम मोदी है जो इन्हीं लोगों के वोटो से जीत कर आज देश की सत्ता को चला रहे हैं और कहते हैं सबका साथ सबका विकास,

यूं तो मोदी साहब विदेश से भारत का रिश्ता और मजबूत करना चाह रहे हैं। लेकिन अपने ही बासिंदो के झुग्गी झोपड़ियां पर बुलडोजर चलवा दिया। क्या यही सबका साथ सबका विकास का नारा सटीक बैठता है पीएम मोदी के ऊपर, शासकीय अधिकारी कर्मचारी मोदी का फरमान लेकर पहुंचे ना उनके लिए किसी भी प्रकार की मकान की व्यवस्था की गई । जहां वे सर छुपा सके, बड़े – बड़े साहबों ने आव देखा न ताव गरीबों के घरों को उजाड़ दिया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस...

More Articles Like This